प्रति तीन मिनट में शुगर जांचने वाली चिप विकसित

BY — November 15, 2013

ब्लड शुगर व वजन पर नियंत्रण के हार्मोंस की खोज
मधुमेह संबंधी नवीनतम जानकारियों पर रोटरी क्लब उदयपुर की वार्ता

151101Udaipur. मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. सी. शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिकों ने कुछ समय में मुख्य रूप से मधुमेह रोग के सन्दर्भ में शरीर की आंतों से स्रावित होने वाले ऐसे हारमोन्स की खोज की जिससे शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा तो नियंत्रित होती है, साथ ही वह हारमोन्स शरीर के वजन को बढऩे से रोकता भी है।

वे कल रोटरी क्लब उदयपुर व इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा रोटरी बजाज भवन में आयोजित मधुमेह के सन्दर्भ में आयोजित नवीनतम जानकारियां विषयक वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में रूप में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में एक ऐसा इन्सुलिन इन्जेक्शन भी विकसित हुआ जो सप्ताह में 1 बार से लेकर माह में 1 बार तक लिया जा सकता है। डॅा. शर्मा ने बताया कि नवीन खोजों के सन्दर्भ में वैज्ञानिकों ने 50 पैसे के सिक्के के आकार की ऐसी चिप भी विकसित की है जिसे 4 दिन तक पेट पर लगाकर शरीर में प्रति तीन मिनिट में शुगर की मात्रा की जांच करता है और बाद में उसे निकाल कर कम्प्यूटर के जरिये शुगर की मात्रा की एक माह की रिपोर्ट का पता लगा सकते है।
उन्होंने बताया कि इन्सुलिन पम्प का भी विकास हुआ है। इस पम्प को भी पेट पर लगा कर शरीर में शुगर की प्रति सैकण्ड हो रही घटत-बढ़त के अनुसार यह इन्सुलिन रिलीज करता है। इसे भी 3-4 दिन तक पेट पर लगाकर रख सकते है। निराशाजनक बात है कि भारत में बढ़ते मधुमेह रोगियों की संख्या को देखते हुए यह विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। प्रथम स्थान चीन का है। उन्होंने बताया कि प्रति 10 मधुमेह रोगियों को में से 8 को ह्दय रोग की संभावनाएं अधिक रहती है। शुरूआत दौर में यदि मधुमेह रोग होने की जानकारी मिलती है तो उस पर तुरन्त नियंत्रण पाने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा टाईप-2 में जाने के बाद यह रोग अधिक हानिकारक हो जाता है। मधुमेह को नियंत्रित रखने के लिए नियमित दवाओं का सेवन करते रहना चाहिए।
इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॅा. सुनील चुघ ने कहा कि डायबिटीज होने पर रोगियों को चिकित्सकीय सलाह के अनसुार ही चलना चाहिए। अपनी इच्छानुसार दवाओं की मात्रा को घटाना या बढ़ाना नहीं चाहिए। क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने कहा कि डॉ. शर्मा द्वारा दी गई नवीनतम जानकारी से निश्चित रूप से जनता लाभान्वित होगी। इस अवसर पर आईएमए के सचिव डॅा. आनन्द गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। अंत में डॉ. आनन्द स्वरूप ने धन्यवाद दिया।
मेहता ने बताया कि कल 16 नवंबर को प्रात: 10 बजे रोटरी बजाज भवन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा मधुमेह पर नाटिकाओं का मंचन किया जाएगा तथा उन्हीं के बीच मधुमेह संबंधी प्रतियोगिता भी होगी। मधुमेह रोग से पीडि़त बच्चों एवं उनके परिजनों की नि:शुल्क रक्त जांच की जाएगी तथा इस अवसर पर उन्हें मधुमेह के बारे में विस्तृत जानकारी देने हेतु सांय 3 बजे डॉ. डी. सी. शर्मा द्वारा आयड़ पुलिया स्थित सृजन हॉस्पिटल में एक कार्यक्रम आयोजन के पश्चात बच्चों के बीच मधुमेह पर चित्रकला एवं अनेक प्रतियागिताएं होंगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *