Header Banner

जोश-खरोश से निकले ताजियों के जुलूस

BY — November 15, 2013

151112Udaipur. मोहर्रम पर शहर में जोश-खरोश से ताजियों के जुलूस निकाले गए। ताजिये दो चरणों में निकाले गए। सुबह 11 बजे हरवेनजी का खुर्रा से रवाना हुए जो मोती चोहट्टा, घंटाघर, गणेशघाटी होते हुए पांडूवाड़ी पहुंचे जहां मेहंदी व ताजियों को ठंडा किया गया। दोपहर बाद शाम को भी बड़े ताजिये अकीदतमंदों ने ढोल-ताशे की गूंज के साथ निकाले।

151114जुलूस देखने मुस्लिम समुदाय के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कड़ी पुलिस व्यवस्था व बंदोबस्त के बीच निकाले गए जुलूस के साथ भारी पुलिस बल चल रहा था। मकानों की छतों पर भी पुलिस के जवान तैनात किए गए जो दूरबीन से नजर रख रहे थे। शाम को तीज का चौक से रवाना होकर भड़भूजा घाटी, मोचीवाड़ा, बड़ा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक, ब्रह्मपोल होते हुए कर्बला पहुंचे जहां ताजियों को ठण्डा किया गया।

151113

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply