Header Banner

मंदिरों में छप्पनभोग की धूम

BY — November 16, 2013

161111फतहनगर. दीपावली के बाद क्षेत्र के मंदिरों में शुरू हुआ छप्पनभोग का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। पालिका क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर में शाम छप्पन प्रकार के व्यंजन सजाए गए।

मंदिर के पुजारी भगवान पुरी ने आरती की। श्रद्धालुओं ने प्रभु दर्शन एवं आरती का लाभ लिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण एवं सब्जी का अन्नकूट वितरण किया गया। अन्नकूट के लिए लोग बड़ी संख्या में जुटे। इसी तरह से रेलवे स्टेशन स्थित महादेव मंदिर में भी सब्जी का अन्नकूट एवं छप्पनभेग सजाया गया। यहां भी श्रद्धालु अन्नकूट के लिए बड़ी संख्या में जुटे। ईंदिरा कॉलोनी स्थित पार्क में चल रही श्रीराम कथा का गुरूवार को विधि विधान से समापन हो गया। अंतिम दिन सुबह हवन किया गया तथा 11 बजे पोथी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply