गौतम को फीडे रेटिंग, अरूण यंगेस्ट प्लेयर

BY — November 18, 2013

टीसीसी फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेन्ट-2013

181101Udaipur. तीर्थ चेस क्लब अहमदाबाद द्वारा आयोजित टीसीसी फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेन्ट में चेस इन लेकसिटी के शातिरों का सराहनीय प्रदर्शन रहा। गौतम कटारिया ने आठ रेटेड खिलाडि़यों से खेलते हुए 2 अंक बनाकर रेटिंग की योग्यता हासिल की। प्रतियोगिता में अरूण कटारिया को यंगेस्ट प्लेयर का 500 रू. का नकद पुरस्कार दिया गया।

प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि 13 से 17 नवम्बर तक गुजरात स्टेट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में लेकसिटी के 10 शातिरों ने हिस्सा लिया। लेकसिटी के हरफनमौला राजेन्द्र तेली, राहुल व्यास, अनिरूद्ध जैन, मोनिका साहू, भावेश साहू, आयुष लोढ़ा, चिन्मय जैन, शुभम ओड़ का उत्कृलष्ट  प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply