केबीसी में अपने अनुभव शेयर करेंगे करोड़पति ताज

BY — November 18, 2013

एक दिसंबर को प्रसारित होगा कार्यक्रम

181106फतहनगर. केबीसी में एक करोड़ जीतने वाले व्याख्याता ताज मोहम्मद रंगरेज एक बार फिर अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी में दिखेंगे। इस मर्तबा ताज अपने अनुभव शेयर करने के लिए हाजिर होंगे। यह कार्यक्रम 1 दिसम्बर को शाम 8.30 बजे प्रसारित होगा।

ताज इस सीजन के पहले करोड़पति होने के अलावा केबीसी के इतिहास में दो लाइफ लाइन का उपयोग कर करोड़पति बनने वाले पहले शख्स हैं जिन्हें दर्शकों से रूबरू कराया जाएगा। ताज ऐसे शख्स भी हैं जो सभी धर्मों को समभाव से देखते हैं। ताज ने गीता, रामायण, महाभारत व गुरुग्रन्थ साहिब का भी अध्ययन किया है। अमिताभ बच्चन ने ताज के सकारात्मक सोच की तारीफ की है। केबीसी के भविष्य को लेकर ताज ने दुआ करते हुए कहा है कि केबीसी सतत चलती रहे ताकि कई जनों के आंसू पोंछे जा सकें।
अनाथ बच्चियों की शादी का सपना साकार करने में जुटे : ताज ने जीती गई राशि से मानव सेवा के कार्य करने की भी बात कही थी। इसके तहत ताज किसी भी समाज की दो अनाथ लड़कियों की शादी करवाने के प्रयास में है। इसके अलावा बेटी सोफिया की आंखों का उपचार भी लंदन के एक चिकित्सक की देखरेख में अहमदाबाद में शुरू हो चुका है।
क्रिकेटरों से भेंट रही रोचक : इस सीजन के पहले करोड़पति बनने के बाद पुन: ताज को मुम्बई केबीसी में बुलाया गया था। ताज की दिल्ली से मुम्बई जाते समय प्लेन में क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग, मुरली कार्तिक एवं गौतम गंभीर से भेंट भी हुई। ताज ने तीनों क्रिकेटरों के ऑटोग्राफ भी लिए लेकिन उन्हें यह नहीं बताया कि वे केबीसी के करोड़पति हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply