Header Banner

विन्टर रेपिड चैस चेम्पियनशिप 30 नवम्बर से

BY — November 26, 2013

chessUdaipur. मृगनयनी सेवा समिति व द स्टेनवर्ड स्कूल की मेजबानी व चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में विन्टर रेपिड चेस चेम्पियनशिप 30 नवम्बर शनिवार से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में होगी।

समिति की निदेशिका मंजू राजमाली ने बताया कि दो दिवसिय यह शतरंज प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्विस पद्धति से 7 चक्रों मे आयोजित होगी जिसमें सभी वर्ग अण्डर 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेगे।
आयोजन प्रमुख सत्यप्रकाश मूंदड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग में प्रथम 2 शातिरों व 1 प्रथम बालिका को मुख्य पुरस्कार व प्रमाण-पत्र व शेष को प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेगे। इच्छुक खिलाड़ी चैस बोर्ड सहित 30 नवम्बर शनिवार को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता स्थल पर करवा सकते है। प्रथम चक्र दोपहर 2.30 बजे खेला जायेगा। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक विकास साहू होंगे। यह जानकारी प्रशिक्षक विकास साहू ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply