Header Banner

युवा ललकार रैली 28 को

BY — November 26, 2013

kamal-logoUdaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला 28 नवम्बर को सुबह 11 बजे टाउनहॉल नगर निगम प्रांगण से युवा ललकार रैली निकालेगा। रैली टाउनहाल्‍ से निकलकर बैंक तिराहे पर सभा के रूप में परिवर्तित होगी।

भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि युवा ललकार रैली में शहर के आठों मण्डल शहर जिले के आठों मण्डल द्वारा रैली का शुभारम्भ टाउनहॉल से होगा। यह रैली पैदल रैली के रूप में टाउनहाल से बापू बाजार, सूरजपोल चौराहा, अस्थल मन्दिर, मार्शल चौराहा, मुखर्जी चौक, सिंधी बाजार, तेलियों की माता, मोचीवाडा, भडभूजा घाटी, मण्डी की नाल, देहलीगेट होते हुए बैंक तिराहा पर युवा ललकार सभा के रूप में तब्दील होगी। रैली में भाजपा के पदाधिकारी के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठो के कार्यकर्ता भाग लेगे। रैली में शहर विधायक प्रत्याशी गुलाबचन्द कटारिया एवं ग्रामीण विधायक प्रत्याशी फूलसिंह मीणा भाग लेंगें।
रैली संयोजक लवदेव बागडी़ ने बताया कि विभिन्न मण्डलों ने इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली है। कार्यकर्ता अपने-अपने मण्डलों से टाउन हाल पहुचेंगे। युवा ललकार रैली का कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह है। रैली में कार्यकर्ता हाथ मे भाजपा की झण्डी लिए चलेंगे। रैली में कार्यकर्ता ढोल-नगाडे के साथ नारे बाजी करते हुए चलेंगे। भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव ने बताया कि 28 नवम्बर को होने वाली युवा ललकार रैली में युवा यह साबित करेगे कि शहर का युवा पूर्णतया गुलाबचन्द कटारिया के साथ हैं व 1 दिसम्बर को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply