उदयपुर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत इस माह में पहली ट्रेन रामेश्वरम के लिए बुधवार रात रवाना होगी। इस संबंध में देवस्थान विभाग की ओर से दोपहर में ही तीर्थयात्रा जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों की मेडिकल जांच व अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं।
इस ट्रेन में उदयपुर से 785 एवं डूंगरपुर से 183 यात्री जाएंगे। इनके नहीं आने पर वेटिंग वाले यात्रियों को मौका मिलेगा। करीब 258 यात्रियों को उदयपुर से वेटिंग में रखा गया है। ट्रेन वापस 11 दिसंबर को लौटेगी। अगली ट्रेन 14 दिसंबर को रामेश्वरम के लिए रवाना होगी जो 21 दिसंबर को वापस लौटेगी।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.
