Wed, September 23, 2026
Header Banner

चालान जमा कराने के लिए लगी कतार

BY — December 4, 2013

सुविवि में प्रवेश के लिए मारामारी

041205उदयपुर। सुखाडि़या विश्वकविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को भी बैंक के सामने कतार लगाकर खड़ा होना पड़ रहा है। टाउनहॉल रोड स्थित निजी बैंक के बाहर बुधवार सुबह से कुछ ऐसी ही कतार दिखाई पड़ी जो सड़क तक पहुंच गई।

041206सुखाडि़या विश्वविद्यालय में द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के प्रवेश की आखरी तिथि 5 दिसंबर है। इसके तहत ऑनलाइन फॉर्म भरकर चालान के जरिये फीस बैंक में जमा करानी है। सुबह से छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों की भीड़ लगी रही। उनका कहना था कि इसके अलावा और भी वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply