अरबन मोबिलिटी इंडिया कांफ्रेंस में जयपुर मेट्रो का प्रदर्शन

BY — December 5, 2013

संधू और खेतान ने किया अवलोकन

051202उदयपुर। राजस्थान के अतिरि€त मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवासन जी. एस. संधू और केन्द्री य नगरीय विकास विभाग के संयुक्तय सचिव सी. के. खेतान ने नई दिल्ली में धौलाकुआं स्थित मानेकशाह सेंटर में चल रही छठी अरबन मोबिलिटी इंडिया कांफ्रेस-2013 में जयपुर मेट्रो की स्टॉल का अवलोकन किया।

051201दोनों अधिकारियों ने स्टॉल पर जयपुर मेट्रो प्रोजे€ट के विशेष फीचर्स और प्रगति को दर्शाने वाली सामग्री का निरीक्षण भी किया। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय और इंस्टीट्यूट ऑफ अरबन ट्रांसपोर्ट के संयु€त तत्वावधान में आयोजित की जा रही कांफ्रेस में गत दो दिनों में देश-विदेश से आए अरबन ट्रांसपोर्ट के विशेषज्ञों एवं अन्य लोगों ने जयपुर मेट्रो की स्टॉल को देखा और प्रोजे€ट के बारे में जानकारी ली। स्टॉल पर जयपुर मेट्रो की विशेषताओं पर केन्द्रित दो फिल्मों का टीवी स्क्रीन्स पर निरंतर प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें आगंतुक गहरी रूचि प्रदर्शित कर रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *