बजरी सप्लाई नहीं होने से अटका जहाजनुमा टापू का काम

BY — December 11, 2013

mcuउदयपुर। झीलों की नगरी में पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनाने के लिए नगर निगम की ओर से गोवर्धन सागर में चल रहे जहाजनुमा टापू का निर्माण कार्य अटक गया है। इसका कारण बजरी की नियमित सप्लाई नहीं होना बताया गया है।

यह जानकारी अधिकारियों ने महापौर रजनी डांगी को आज उस समय दी जब वे स्थल के दौरे पर थीं। अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार बजरी के अभाव में काम नहीं कर पा रहा है जिससे काम अटक गया है। उधर उन्होंने वन विभाग के उपवन संरक्षक (उत्तैर) इन्द्रापालसिंह मथारु से भी गोवर्धनसागर लिंक रोड पर साफ-सफाई करवाकर स्मृति पार्क विकसित करने की योजना को गति प्रदान करने को कहा ताकि निगम द्वारा जहाजनूमा टापू का जो विकास किया गया है उसका परिदृश्य निखरकर आये और पर्यटक इस ओर अधिकाधिक आकर्षित हो सके। महापौर ने निगम द्वारा निर्मित गोवर्धन सागर के सम्पूर्ण विकास की योजना से भी अवगत कराया। अधिकारियों के साथ गोवर्धन सागर में चल रहे जहाजनुमा टापू के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की। महापौर के साथ निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत, अधिशासी अभियंता नीरज माथुर व एस. एस. बाबेल, सहायक अभियन्ता शशिबाला सिंह, कनिष्ठम अभियंता खुशबू जोशी आदि भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply