उदयपुर। शहर में सर्दी के तेवर तेज होने के साथ ही नगर निगम द्वारा निर्धारित रैनबसेरों में रहने वालों की संख्या बढ़ गई हैं। इनमें आने वाले यात्रियों, निराश्रय एवं दिहाड़ी मजदूरी करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
महापौर रजनी डांगी ने बताया कि निगम द्वारा चेटक सर्कल स्थित भण्डारी दर्शक मण्डप, उदियापोल स्थित निगम के सेक्टर कार्यालय की उपरी मंजिल तथा गोवर्धन विलास चुंगी नाका पर रेन बसेरे स्थापित किये जा चुके हैं। प्रतापनगर चौराहे के पास भी रैनबसेरा लगाने की कार्यवाही की जा रही है।












