युवक की हत्या, शव फेंका

BY — December 12, 2013

गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से किया इंकार

Police_capउदयपुर। जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक की बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर लाश गांव के बाहर सडक़ पर फेंक दी। सुबह पता चलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पर अड़ गए। दिन भर समझाइश का दौर चला लेकिन बात नहीं बनी।

तनावपूर्व वातावरण को देखते हुए उदयपुर जिला मुख्यालय व आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। उधर, पुलिस ने अंतिम कॉल डिटेल के आधार पर पता लगाया कि घटना से पूर्व ट्रेैक्टर चालक के साथ कुछ युवकों ने शराब पी थी। उनमें से कुछ युवकों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हाथीकाड निवासी दिनेश (20) पुत्र हरजी मीणा जो ट्रेक्टर चलाताथा। बुधवार को वह मजदूरी केा घर से निकला था। रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने उसके मोबाइल पर भी फोन किया तो उसका फोन भी नहीं लगा। सुबह बेलनिया रोड पर सडक़ किनारे युवक का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा तो इसकी खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। युवक का चेहरा कुचला हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक झाडोल रामदेवसिंह, थानाधिकारी लाभूराम जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा कार्रवाई पूर्ण कर लाश को स्थानीय रेफरल चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। मृतक के जेबों की तलाशी में मोबाइल मिला, जिससे उसकी शिनाख्त दिनेश मीणा के रूप में हुई। परिजनों ने आकर शव को देखा तो उन्होंने कहा कि ये कपड़े दिनेश के ही है। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और हत्या को लेकर आक्रोश जताने लगे। माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीण व परिजन दिनेश के हत्यारों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और कहने लगे जब तक मामले का पर्दाफाश नहीं होगा तब तक वे शव नहीं उठाएंगे। तनावपूर्ण माहौल की सूचना जिला मुख्यालय को दी। इस पर आसपास के थानों से अतिरिक्त जाप्ता व थानाधिकारी, उदयपुर से एएसपी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। मृतक के शव ट्रैक्टर के टायरों तले कुचला गया और हत्या करने के बाद लाश को गांव के बाहर सडक़ पर फैंक देना पाया। दिनभर काफी देर तक समझाइश चलती रही लेकिन ग्रामीण व परिजन नहीं माने। उनका कहना था कि दिनेश की पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या की है। जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे तथा अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे। उधर, पुलिस ने दिनेश के पिता हरजी पुत्र मंगला कटेरिया की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कल पुन: ग्रामीणों को पोस्टमार्टम करवाने के लिए समझाइश की जाएगी।
चार आरोपी हिरासत में : डिप्टी रामदेव सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल और गांव में की गई जांच पड़ताल से पता चला कि कल शाम साढ़े छह बजे के आसपास मेला ग्राउंड के समीप चार लोगों के साथ शराब पी थी। उसके बाद सभी वहां से इधर -उधर निकल गए थे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *