Header Banner

सड़क से हटाया अतिक्रमण

BY — December 13, 2013

131208उदयपुर। चुनाव खत्म हुए, आचार संहिता हट गई और नगर निगम के अधिकारियों को भी अब काम करने की सुध आते ही शुक्रवार सुबह रेजीडेंसी स्कूल के बाहर से अतिक्रमण हटाने पहुंच गए। वहां बाहर खड़ी लॉरियां, केबिन आदि हटाकर निगम का दस्ता साथ ले गया।

उल्लेखनीय है कि आचार संहिता के कारण काम करीब डेढ़ माह से अटका पड़ा था। राजस्व  अधिकारी नीतिश भटनागर के नेतृत्वं में निगम का दस्ता  मधुबन क्षेत्र पहुंचा जहां रेजीडेंसी स्कूल से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक अतिक्रमण हटाए गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply