Header Banner

पालने में आई नन्ही परी

BY — December 13, 2013

maheshashramउदयपुर। पन्नाधाय चिकित्सालय में लगे पालने में एक नवजात बालिका को उसके माता-पिता परित्याग कर छोडक़र चले गए। जनाना चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर महेशाश्रम की ओर से पालना लगाया हुआ है।

महेश आश्रम के संस्थापक योग गुरु देवेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि उसमें शुक्रवार दो बजकर पंद्रह मिनट पर अज्ञात माता-पिता नवजात बालिका का परित्याग करते हुए पालने में छोडक़र चले गए। जैसे ही घंटी बजी तो आश्रम केा साधकों ने बालिका को संभाला और उसे अस्पताल प्रशासन के सुपुर्द कर दिया। वैसे बच्ची स्वस्थ है लेकिन उसका प्राथमिक चिकित्सकीय प्रशिक्षण चल रहा है। वह थोड़ी कमजोर है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply