उदयपुर। सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल के चलते उदयपुर में भी सभी बैंक बंद रहे। कर्मचारी सुबह बैंक तिराहा एकत्र हुए जहां से रैली के रूप में निजी बैंकों पर जाकर उन्हें भी बंद कराया गया।
दुर्गा नर्सरी स्थित एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाउनहॉल स्थित आईसीआईसीआई बैंक सहित मधुवन की सभी शाखाओं में जाकर कर्मचारियों ने जाकर बंद कराया।
हालांकि एक दिन पूर्व पता चल जाने पर कई व्या पारियों ने अपना काम एक दिन पहले ही निपटा लिया लेकिन जिन्हेंत नहीं मालूम था, उनके लिए आज संकट हो गया। बैंक तिराहे पर हुई सभा को कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।














