Header Banner

मिराज ने दिया साम्प्रदायिक सदभाव का परिचय

BY — January 15, 2014

जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए लगाई स्टॉल

150106उदयपुर। हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ईद ए मिलादुन्नबी पर शहर में निकाले गए जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल अकीदतमंदों के स्वागत के लिए मिराज ग्रुप ने अपने सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत हाथीपोल पर स्वागत द्वार एवं स्टॉल लगाकर तबर्रुक तकसीम किया।

ग्रुप के मुख्यप्रबंधक (ब्रांड डवलपमेंट) चन्द्रगुप्त ने बताया कि हाथीपोल पर स्वागत द्वार लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को नाश्ता वितरीत किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के निखिल दत्ता, राजकुमार पालीवाल आदि भी मौजूद रहे। स्टॉल संभालने वालों में मोहसिन सक्का, फिरोज खान, इरफान खान, आरिफ मोहम्मद, अंसार, इश्तियाक आदि प्रमुख थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply