Header Banner

बालाजी मंदिर पर हुआ कलशारोहण

BY — January 16, 2014

160108फतहनगर.मावली तहसील के खरतांणा गांव स्थित हनुमान मंदिर पर गुरूवार को सुबह धूमधाम से वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ कलशारोहण हुआ। मंदिर परिसर में मौजूद सैंकड़ों भकतों ने बालाजी के जैकारे लगाए। इससे पहले बुधवार शाम बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। गांव के प्रमुख मोहल्लों से होकर कलशधारी महिलाएं निकली।

160107रात्रि को सत्संग का आयोजन किया गया। बालाजी की विशिष्ट आंगी की गई। कलशारोहण के बाद महाप्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक दलीचंद डांगी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत,मावली प्रधान सुशील ओस्तवाल, भाजपा फतहनगर-सनवाड़ मण्डल अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार डांगी, राजेश चपलोत, सरपंच दूदाराम जाट, पंचायत समिति सदस्य भंवरसिंह चुण्डावत, भावेश जाट, सत्यनारायण अग्रवाल समेत कई प्रमुख लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम में आस पास के गांवों से भी बड़ी तादाद में लोग पहुंचे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply