Header Banner

लोकेश पंच महासभा (चार बैठक) के अध्यक्ष निर्वाचित

BY — January 16, 2014

160101उदयपुर। महाकाल (उज्जैन) में मकर संक्रांति पर संस्था की 30वीं वर्षगांठ पर हुए आयोजन में पंच महासभा चार बैठक के त्रैवार्षिक चुनाव में लोकेश पण्डियार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी विजय पण्डियार ने बताया कि लोकेश को अतिशीघ्र कार्यकारिणी घोषित कर 22 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह में पूर्ण सहयोग कर काम को संपन्नव कराने को कहा गया। इस दौरान पंच महासभा महामंत्री प्रभुलाल नैणावा, संसदीय मंत्री पृथ्वीराज झरवार, मेवाड़ बैठक अध्यक्ष मीठालाल नैणावा, दयालाल दया, धनराज वगेरवाल, कन्हैयालाल नैणावा, रामचन्द्र गटकणिया, वर्तमान अध्यक्ष अनिल मंगरूण्डिया, कोषाध्यक्ष राजेश दया, उपाध्यक्ष देवेन्द्र दशोरा आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply