Header Banner

स्कूलों में स्वेटर, गांवों में कम्बल बांटे वंदना ने

BY — January 16, 2014

160106उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान की ओर से गुरुवार को पंचायत समिति गिर्वा व मावली के प्राथमिक विद्यालयों में स्कूली बच्चों को स्वेटर व निर्धन परिवारों को कम्बल का वितरण किया गया।

संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि गिर्वा पंचायत समिति के कालीवास, आड़, अलसीगढ़, कात्याफला, काकरफला व रवेरिया फला तथा मावली पंचायत समिति के भीलों का आंवलिया, आनंदपुरी व रेलड़ा डांगी बस्ती के प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को एक हजार स्वेटर व तीन हजार बिस्किट पैकेट वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि चिह्नित गरीब परिवारों में कम्बल का भी वितरण किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply