Header Banner

धूमधाम से मना रजत जयन्ती महोत्सव

BY — January 21, 2014

210117फतहनगर. यहां के रोड़वेज बस स्टेण्ड स्थित श्वेताम्बर जैन मंदिर का रजत जयन्ती महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सैंकड़ों श्रावक-श्राविकाओं की मौजूदगी में सुबह 9 बजे स्नात्र पूजा की गई तथा 10 बजे भगवान महावीर स्वामी के जयकारों के साथ विधिपूर्वक ध्वजा परिवर्तन किया गया।

इसके बाद स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया। मौसम खराब होने के बावजूद श्रद्धालु कार्यक्रम में जमे रहे। इस दौरान व. स्था. जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष दिनेश सामर, अशोक कटारिया,बलवन्तसिंह बापना,पारसमल बापना,सम्पत बापना, कनक बापना, पंकज चोरडिय़ा, दिनेश सुराणा, ज्ञानचंद पाटोदी, विनोद धर्मावत, डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन समेत नवयुवक मण्डल एवं महिला मण्डल के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply