Header Banner

मकान का छज्जा गिरा, श्रमिक की मौत

BY — February 11, 2014

UN Logo-newउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में सेक्टर तीन स्थित निर्माणाधीन तीन मंजिले मकान का छज्जा गिरने से देवगढ़ हाल मनवाखेड़ा निवासी श्रमिक शिवलाल रेगर (50) की मंगलवार को मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल को 108 एम्बुलेंस के जरिए एमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। उसका शव मुर्दाघर में रखवाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ ही दिन पहले इस मकान की छत डाली गई थी। शिवलाल मंगलवार को छत डालने के लिए सपोर्ट में लगाई टीन व बल्लियां खोल रहा था कि मकान का छज्जा भरभराकर जमीन पर आ गिरा। इस मलबे के साथ ही शिवलाल अपना संतुलन खो बैठा तीन मंजिले मकान से नीचे आ गिरा। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply