Header Banner

सामान्य ज्ञान स्पर्धा में आए 22 स्कूल

BY — February 14, 2014

140202उदयपुर। इनरव्हील क्लब, महावीर इन्टरनेशनल एवं विज्ञान समिति के तत्वावधान में विज्ञान समिति सभागार में कक्षा 9 के विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उदयपुर शहर के 22 राजकीय एवं निजी विद्यालयों ने भाग लिया।

इनरव्हील क्लब अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पांच चक्रों में राष्ट्रीय, सामाजिक, ऐतिहासिक, वैज्ञानिक एवं धार्मिक आधार पर विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे गये। प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी सी.सै. स्कूल, गोवर्धन विलास से करण गंभीर व वित्तेश अरोड़ा प्रथम, राजस्थान महिला परिषद् से सना मेव व नमीरा अख्तारी द्वितीय, रा.बा.उ.मा.वि. गरीब नगर से आराधना जोशी व सना रफीक शाह तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को क्रमश: एक हजार, आठ सौ व छह सौ रुपए नकद, ग्लोब व डिक्शनरी दी गई। इसके अतिरिक्त दो सांत्वना पुरस्कार आदिनाथ उमावि से प्रद्युम्न सिंह व हेमन्त पुष्करना तथा राउमावि अम्बामाता से नाज फातिमा व चंदनी रावल को भी प्रदान किये गये। प्रतियोगिता के क्विज मास्टर प्रकाश तांतेड़ थे।
मुख्य अतिथि डॉ. के.एल. कोठारी थे। प्रारम्भ में महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष एन. एस. खमेसरा ने सभी का स्वागत किया एवं धन्यवाद इनरव्हील अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़ ने दिया। इस अवसर पर इनरव्हील सचिव स्नेहलता साबला, पुष्पा कोठारी, सोनल खमेसरा, शिल्पा खमेसरा, नीतू सरूपरिया, सुन्दरी छतवानी, डोली खमेसरा तथा महावीर इन्टरनेशनल के सचिव वर्धमान मेहता, डॉ. एल.एल. धाकड़, बी.एस. भण्डारी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply