एमजी कॉलेज में ‘नेक’ की विजिट 24 से

BY — February 23, 2014

UN Logo-newउदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में यूजीसी से सम्बन्धित नेक पीयर टीम का 24-26 फरवरी तक दौरा रहेगा। इस दौरान यहां छात्राओं को उपलब्ध सुविधाएं, पाठ्यक्रम, व्यवस्था सहित पाठ्यक्रम सहित कई अन्य जानकारी ली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में अधिकतर छात्राएं अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा ग्रामीण क्षेत्र और निम्न आर्थिक वर्ग की है जिनके सर्वांगीण विकास हेतु महाविद्यालय प्रयासरत है। विभिन्न प्रशिक्षण, रोजगार एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण, ई-लाईब्रेरी आदि द्वारा छात्राओं को मुख्य धारा में लाने का उद्वेश्य ही महाविद्यालय का मिशन है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *