डॉ. पुरोहित को आईएसएई फैलोशिप

BY — February 24, 2014

240201उदयपुर। भारतीय कृषि अभियांत्रिकी परिषद् के 48 वें वार्षिक अधिवेशन में प्रौद्योगिकी एवं अभियान्त्रिकी महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता एवं प्रोफेसर रमेशचन्द्र पुरोहित आर. सी. पुरोहित को जल एवं मृदा संरक्षण क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक समय में उल्लेखनीय कार्यों के लिए आईएसएई फेलोशिप प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी डा. पुरोहित को विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं जैसे कि इस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियरिंग, इण्डियन वाटर रिसोर्स सोसायटी आदि ने फैलोशिप प्रदान की थी। वर्तमान में डॉ. पुरोहित इण्डो आस्ट्रेडलियन परियोजना के मुख्य अनुसंधानकर्ता है। उन्होनें इन्टीट्यूट ऑफ इन्जिनीयर (इण्डिया) के उदयपुर चेप्टर के अध्यक्ष रहते हुए अभियान्त्रिकी कांग्रेस का आयोजन करवाया था। डा. पुरोहित के अलावा इस अधिवेशन में डॉ. के श्रीनिवास रेड्डी, डा. दीपंकर डे,  इंजीनियर एच एस लोहन,  डॉ. एस जे के अन्नामलाइ,  डा. के. एन. तिवारी और डा. आर. केल्यपपन को भी फेलोशिप प्रदान की गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *