Header Banner

सीएस परिणामों में बेटियों ने मारी बाजी

BY — February 25, 2014

250214उदयपुर। दिसम्बर, 2013 में हुए कम्पनी सचिव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें उदयपुर सेंटर के छात्रों ने भी देश भर के विद्यार्थियों में अपना श्रेष्ठ स्थान बनाया है।

सेंटर हेड पवन तलेसरा ने बताया कि फाउंडेशन प्रोग्राम में देवयानी शर्मा ने देश भर में 21वां, जूही आहूजा ने 22वां एवं रितु कोठारी ने 24 वां स्थाान अर्जित किया। इसी प्रकार एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (o/s) में निर्मल पगारिया ने 14वां, हिमांशु लोढ़ा ने 15 वां, स्थान प्राप्त किया। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (n/s) में खुशबू माहेश्वरी ने 25वां, निकिता माहेश्वरी एवं भव्या सुराणा ने भी उच्च स्थान प्राप्त किया। प्रोफेशनल प्रोग्राम में दीपिका सिंघवी, भोपालसिंह राठौड़ एवं दीक्षिता पोरवाल ने श्रेष्ठ  स्थान बनाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply