Header Banner

निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

BY — February 25, 2014

250203उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड मटून माइन्स के सीएसआर कार्यक्रम के अर्न्तगत एवं पेसिफिक डेन्टल कॉलेज के तत्वावधान में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लकड़वास ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर किया गया।

250204शिविर के दौरान डॉ. सुरेश दशोरा एवं उनके 10 सदस्यों ने 81 रोगीयों की जांच की एवं आवश्य कतानुसार दांतों की सफाई और फिलिंग की गई। गंभीर दन्त रोगियों को पेसिफिक डेन्टल कॉलेज रेफर किया गया जहां उनका निशुल्क इलाज किया जाएगा। साथ ही सभी रोगियों को दांतों का सही तरीके से रखरखाव की जानकारी दी। शिविर का संयोजन हिन्दुस्तान जिंक के डी. एस. चौहान व समन्वयक राकेश कुमार ने किया व विद्यालय के अध्यापकों ने शिविर को सफल बनाने में अपना महत्वपुर्ण योगदान दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply