पेसिफिक में 15 विद्यार्थियों का कैम्पस इन्टरव्यू में चयन

BY — February 26, 2014

260204उदयपुर। पेसिफिक पीजीडीएम के विद्यार्थियों के कैम्पस इन्टरव्यू में इन्दौर स्थित देश की ख्यातनाम फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर कम्पनी एपिक रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड में 15 छात्र-छात्राओं का 2.48 लाख के पैकेज पर चयन हुआ।

संस्थान के निदेशक प्रो. के. के. दवे ने इन्दौर से आए एचआर हेड आलोक एवं रिंकी का स्वागत किया। कॉलेज के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेण्ट हैड अरविन्दसिंह पेमावत ने बताया कि केम्पस इन्टरव्यू में 48 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और इनमें से 15 विद्यार्थियों का चयन सामूहिक चर्चा व व्यक्तिगत साक्षात्कार से हुआ। सभी विद्यार्थियों को 28 फरवरी को इन्दौर स्थित काँरपोरेट ऑफिस मे ज्वाइन करना होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply