वसुंधरा उदयपुर पहुंची, भव्य स्वागत

BY — February 26, 2014

260207उदयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उदयपुर पहुंचने पर महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

राजे बुधवार शाम 6.30 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पहुंचीं जहां ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचन्द कटारिया, विधायकों में श्रीमती किरण माहेश्वरी, प्रताप भील, दलीचन्द डांगी, फूलसिंह मीणा, सुरेन्द्र सिह राठौड, कल्याण सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, महापौर रजनी डांगी, सुविवि कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी, राजीव गांधी जनजाति विश्वविद्यालय के कुलपति टी.सी.डामोर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति ओ. पी. गिल, संभागीय आयुक्त वैभव गालरिया, जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर, पुलिस महानिरीक्षक जी.एन.पुरोहित, पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा आदि ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उदयपुर में एक शादी समारोह में भाग लिया।
मुख्यमंत्री के 27 को विविध कार्यक्रम
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे 27 फरवरी को उदयपुर में विविध कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। जिला कलक्टर आशुतोष ए. टी. पेडणेकर ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह 10 बजे फतहसागर की पाल पर सार्वजनिक उद्यान का लोकार्पण करेंगी तथा 10.20 बजे फतहसागर की पाल पर ही स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति का लोकार्पण करेंगी। वें 10.40 बजे मेगा आवास योजना (बेड़वास) की आधारशिला रखेंगी। वे सुबह 11.30 बजे से बैठक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगी। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे उदयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर प्रस्थान कर जायेंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply