Header Banner

सड़क दुर्घटनाओं में विश्‍व में भारत अव्वल नंबर पर

BY — March 4, 2014

उदयपुर राज्य में पांचवें स्थान पर

040307उदयपुर। लेकसिटी मॉल स्थित रिलायंस मार्ट में मुस्कान सड़क सुरक्षा न्यास की ओर से सड़क सुरक्षा विषयक आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में निरंतर बढ़ोतरी से आज सम्पूर्ण राजस्थान में उदयपुर का पांचवां स्थान है व सम्पूर्ण विश्वम में भारत का पहला स्थान है जो एक बेहद गंभीर विषय है।

040308न्यास के अश्विनी बग्गा ने बताया कि प्रतिभागियों को सड़क पर बढ़ते यातायात दबाव एवं आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के कारणों के बारे बताया गया। साथ ही दुर्घटनाओं से बचने के लिए सुझाव भी दिए गए। कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों से वाहन चलाते समय सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई एवं सड़क सुरक्षा संबंधित कैलेण्डर निशुल्क वितरित किए गए। कार्यशाला में प्रतिभागी के रूप में रिलायंस मार्ट के कर्मचारी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। संचालन मुस्कान सड़क सुरक्षा न्यास की निशा बग्गा ने किया। रिलायन्स मार्ट के स्टोर मैनेजर राजीव गुप्ता ने प्रतिभागियों एवं ‘मुस्कान’ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply