Header Banner

सीखे नए हेयर कट व स्टाइल

BY — March 11, 2014

110302उदयपुर। हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाईजेशन राजस्थान (एचबीओ) के प्रभात हेयर एण्ड ब्यूटी एकेडमी पर हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण में अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने हेयर कट एवं हेयर स्टाईल का विस्तार से प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया।

एचबीओ सदस्यों को पालीवाल ने सैलून मैनेजमेन्ट के गुर सिखाये। पुष्कर सेन ने हेयर कलर के सभी नये शेड को साथ लेते हुए बेसिक कलर के साथ मिक्स किया जिससे हेयर कलर का प्रभाव सुन्दर दिखे। स्वेताशा पालीवाल ने हेयर स्टाइलिंग की बेसिक जानकारी देते हुए विभिन्न हेयर स्टाइल बनाने के बारे मे प्रेक्टिकल कर बताया। एचबीओ अपने प्रोग्राम को आगे बढा़ते हुए विभिन्न प्रशिक्षण प्रारम्भ करेगा जिसका मुख्य उदेश्य वर्ल्ड कप (जर्मनी) मे भारत की ओर से भाग लेने वाले प्रतियोगियों की आर्ट में निखार लाना है। पालीवाल ने बताया कि हेयर स्टाइलिंग में क्रिएटिव लुक देने के लिए गहन प्रेक्टिकल की जरूरत होती है, टीम वर्क, लगातार प्रेक्टिस से ही एक हेयर ड्रेसर्स अन्तर्राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगिता में सफल हो सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply