Header Banner

राजस्थान दिवस पर पिछोला में श्रमदान

BY — March 30, 2014

300302उदयपुर। पिछोला झील पर डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट एवं चांदपोल नागरिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान दिवस पर रविवारीय श्रमदान का आयोजन किया गया जिसमें झील से गंदगी, पूजन सामग्री एवं जलीय घास निकाली गई।

श्रमदान में तेज शंकर पालीवाल, अम्बालाल नकवाल, दुर्गा शंकर पुरोहित, राजू गोताखोर, नन्द किशोर शर्मा, कुलदीपक, नितिन सोनी, लोकपाल भटनागर, प्रकाश तिवारी सहित कई नागरिकों ने भाग लिया। श्रमदान पश्चात् हुए संवाद में विचार व्यक्त करते हुए तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के तहत पुष्प कलश की पिछोला और आम्बापोल स्वरूपसागर पर तुरंत स्थापना की जाए ताकि झीलों में पूजन सामग्री का विसर्जन रुक सके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply