Header Banner

जेल के बाहर फायरिंग, दो घायल

BY — April 3, 2014

Police_capउदयपुर। शहर में गुरुवार देर शाम सेन्ट्रल जेल के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने जेल से जमानत पर छूटे एक युवक पर फायरिंग कर दी। उसे तीन गोलियां लगी जबकि उसके साथ खड़े एक अन्य युवक को एक गोली छूती हुई निकल गई। मामला आपसी रंजिश या पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 5 निवासी अनिल अग्रवाल धोखाधड़ी के किसी मामले में जेल से आज ही छूटा था। उसका मित्र नरेश बापना अपने एक अन्य मित्र के साथ अनिल को लेने गया था। वहां अनिल के बाहर आते ही मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और उन पर फायरिंग कर भाग निकले। घटना में अनिल को पेट, हाथ व जांघ में तीन गोलियां लगी जबकि एक गोली नरेश के हाथ को छूती हुई निकल गई। सूचना मिलते ही हॉक मौके पर आ गई और घायलों को निजी अस्पताल में ले गई जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply