Header Banner

रघुवीर के समर्थन में नेहा धूपिया करेंगी रोड शो

BY — April 13, 2014

130415उदयपुर। पूर्व फेमिना मिस इंडिया एवं फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया मंगलवार को उदयपुर आएंगी। यहां वे कांग्रेस प्रतयाशी रघुवीर मीणा के समर्थन में रोड शो करेंगी। हालांकि उनका फाइनल प्रोग्राम नहीं आया है लेकिन आने की संभावना पूरी व्‍यक्‍त की गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी दिनेश यादव के अनुसार धूपिया उदयपुर शहर में 15 अप्रेल को लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा के समर्थन में रोड शो कर सकती हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply