Header Banner

विद्या भवन द्वारा मतदाता जागरूकता रैली

BY — April 13, 2014

130411उदयपुर। विद्या भवन सोसायटी की विभिन्न संस्थाओं की ओर से लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविवार को रैली का आयोजन किया गया। विद्या भवन के अध्यापक एवं कार्यकर्ता सुबह 6.30 बजे फतहसागर की पाल पर इकट्ठा हुए।

उन्होंने अपने साथ बैनर व तख़्तियां ले रखी थीं। यहाँ से वे रैली के रूप में आसपास के क्षेत्र में होते हुए विद्या भवन स्कूल के प्रांगण में एकत्रित हुए, जहाँ रैली का समापन हुआ। प्रारम्भ में विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष रियाज़ तहसीन ने मतदान के प्रति जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य के साथ रवाना किया। रैली में विद्या भवन की सभी संस्थाओं के कर्मचारी सम्मिलित हुए। सोमवार सुबह 6.30 बजे विद्या भवन सोसायटी द्वारा सेवा मन्दिर से देवाली तक मानव-श्रृंखला बनाई जाएगी तथा मतदान के प्रति प्रेरित कर जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply