Header Banner

चुनाव ड्यूटी नकारना महंगा पड़ा

BY — April 14, 2014

रीको से निलम्बित कर एडीएम सिटी ऑफिस में लगाया

suspendउदयपुर। लोकसभा आमचुनाव 2014 में मतदान दल में नियुक्ति आदेशों की अवहेलना के दोषी कार्मिक रीको के वरिष्ठ सहायक महावीर प्रसाद शर्मा को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने बताया कि श्री शर्मा को ड्यूटी संबंधित जानकारी मोबाइल पर दी गई तो उसने आदेशों को मानने से इंकार कर दिया तथा बिना अनुमति अवकाश पर रहकर मुख्यालय छो$डा। इस कृत्य के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कार्मिक का सोमवार को निलम्बन करते हुए इसका मुख्यालय अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) उदयपुर कार्यालय में कर दिया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply