Header Banner

बच्चों की प्रस्तुतियों पर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

BY — April 14, 2014

एक शाम प्रताप के नाम ‘फागण’ 2014 में भव्य कार्यक्रम

140412उदयपुर। प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय चावण्ड में एक शाम प्रताप के नाम ‘फागण’ 2014 वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीन घंटे तक चले कार्यक्रम मे 900 विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

140411कार्यक्रम देशभक्ति, धार्मिक और फिल्मी गीतों पर भव्य प्रस्तुतियां दी। शुरुआत सरस्वती वंदना से शुरू हुई । महाराणा प्रताप की आरती उतारकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसमें राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सोनी टी वी के एंकर प्रदीप पांडे व कॉरियोग्राफर उदयपुर का गोल्डन आई ग्रुप था।

140410तीन एल ई डी पर लाईव कार्यक्रम मे सेव गर्ल थीम, बाल विवाह, महाराणा प्रताप, रोबोटीक, जोकर, रोक एण्ड रोल, हॉरर, होली व एन्जल थीम पर भव्य प्रस्तुतियां दी गई। निदेशक प्रकाश शर्मा ने बताया की श्रेष्ण परिणाम देने वाले बच्चों के  अभिभावकों का सम्मान किया गया। संचालन कमल सिंह शक्तावत ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply