Header Banner

गुड फ्राइडे पर विशेष आराधना सभाएं

BY — April 18, 2014

180405उदयपुर। प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की याद में शुक्रवार को शहर के सभी गिरजाघरों में गुड फ्राइडे मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इससे पूर्व गुरुवार को गिरजाघरों में चरण धोने की रस्मा अदा की गई।

180406चेटक स्थित शेपर्ड मेमोरियल चर्च के प्रवक्ता परमिनास मैथ्यू ने बताया कि गुड फ्राइडे पर गिरजाघर में दो चरणों में आराधना सभाएं हुईं। सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक एवं दोपहर 12 से 1 बजे तक विशेष आराधना सभा हुई। इसमें क्रॉस से प्रभु यीशू द्वारा कहे गए सात वचनों (सेवन वर्ड्स फ्रॉम द क्रॉस) का उल्लेख किया गया। साथ ही आत्मिक चिंतन पर भी विभिन्‍न धर्माचार्यों ने व्याख्यान दिया।

180407

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply