बेकाबू ट्रेक्टर ने चार छात्रों को कुचला, तीन की मौत

BY — April 21, 2014

210413उदयपुर। जिले के घासा थाना क्षेत्र में नूरड़ा पिपरौली मार्ग पर सोमवार सुबह बेकाबू ट्रेक्टर ने चार स्कूली छात्रों को कुचल दिया। जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि एक यहां के निजी अस्पताल में भर्ती है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे से पूर्व दो छात्र बाइक से जबकि दो पैदल-पैदल आठवीं ओपन बोर्ड की परीक्षा देने स्कूल जा रहे थे। हादसे में नूरड़ा निवासी जगदीश उर्फ लोकेश (19) पुत्र रमेश दास वैष्णव एवं गोपाल (16) पुत्र रतनसिंह राजपूत की घटनास्थल जबकि अंकित (14) पुत्र रतनलाल मेहता की उदयपुर के एमबी अस्पताल में मौत हो गई। घायल राहुल (15) पुत्र बाबूलाल मेहता निजी अस्‍पताल में भर्ती है। हादसे से पहले लोकेश व गोपाल बाइक से जा रहे थ्ो। दुर्घटना के बाद ट्रेक्टर चालक फरार हो गया, जिसके खिलाफ मांगीलाल वैष्णव ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रेक्टर जब्त कर लिया जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *