उदयपुर। भविष्य क्रेडिट को ऑपरेटिव के निवेशकों ने भारत एकता मंच के बैनर तले सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर एवं पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन दिया। इनकी मांग थी कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उनका पैसा वापस दिलाया जाए।
निवेशक इस बात से भी आक्रोशित थे कि भविष्य के कार्यालय पर अब नोटिस लगाया गया है कि उक्त सोसायटी से लेनदेन के लिए स्व यं जिम्मे दार होंगे। इनका कहना था कि अगर ऐसी कोई बात थी तो सोसायटी को लाइसेंस देने के पहले क्यों नहीं कोई जांच-पड़ताल की गई।













