Header Banner

सौभाग्य मुनि के दर्शनों को लगा तांता

BY — May 13, 2014

130513फतहनगर. श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि कुमुद के दर्शनों के लिए मंगलवार को कपासन के वृन्दा विहार में श्रावक-श्राविकाओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही आस पास के गांवों के अलावा मेवाड़ एवं मुम्बई क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में उनके भकत यहां पहुंचे।

भकत दिनभर निरन्तर आते रहे तथा मुनिश्री से आशीर्वाद लेकर अपने को धन्य किया। मुनि श्री साथी संत मदनमुनि एवं अन्य संतों के साथ वृन्दा विहार में विराजित हैं। सभी संत बुधवार की सुबह यहां से नवनिर्मित महावीर भवन पहुंचेंगे तथा उसके उद्घाटन कार्यक्रम में सानिध्य प्रदान करेंगे। गुरूवार को संत वृन्दाविहार से विहार कर नवीन स्थानक में प्रवेश करेंगे। यहां एक दिन के ठहराव के बाद सौभाग्यमुनि तथा अन्य संत व साध्वियों के पोटलां की ओर विहार के भाव हैं। सौभाग्यमुनि व मदनमुनि पोटलां में ३१ मई को होने वाले ओसवाल भवन के लोकार्पण समारोह एवं अम्बालालजी म.सा. की १०९वीं जयन्ती के कार्यक्रम में सानिध्य प्रदान करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply