पूर्व में किया था दल पर पथराव
उदयपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम के दस्तेे ने गुरुवार को वारीघाट पर वर्षों से किए अतिक्रमण को हटा दिया। यहां मनोहर कुमावत नामक व्यक्ति ने करीब दो हजार वर्गफीट पर घोडे़ बांधने के नाम पर अतिक्रमण कर रखा था। कुछ दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने गए दस्ते पर इसने पथराव भी किया था।

इसलिए निगम का दस्ता आज भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटा दिया। इसके अलावा चांदपोल क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान राजस्व अधिकारी श्रीमती अनीता, राजस्व समिति अध्यमक्ष दुर्गेश शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।















