Header Banner

शादी में आई महिलाओं के जेवर व नकदी चोरी

BY — June 21, 2014

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर थानांतर्गत देबारी में एक शादी में आई महिलाओं के जेवर व नकदी शनिवार तड़के चोरी हो गए। चोरी की सूचना पर पुलिस व उच्चाधिकारी शादी वाले घर पहुंचे। पुलिस ने बारात में शामिल किसी व्यरक्ति पर चोरी की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार बाबूलाल सेन के घर शादी थी जिसके तहत शनिवार तड़के पांच बजे बारात प्रस्थाेन का कार्यक्रम था। घर में भीड़ भाड़ व चहल पहल थी। करीब बाहर से आए 25-30 मेहमान आंगन में और छत पर सो रहे थे। शादी में आई मनोहरीबाई ने रात को सोने से पहले तीन तोले सोने की बजंटी व नकदी खोलकर सिरहाने रख दिए। पुष्पाो देवी ने भी चार-पांच सौ रुपए रखे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक कोई चोर आया और बजंटी व नकदी चुरा ले गया। इसी दौरान जाग हो गई और महिलाओं ने सिरहाने नकदी नहीं देखकर शोर मचाया। बारात में जाने वाले सभी जाग गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थानाधिकारी मय जाब्ता  मौके पर पहुंचे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply