धनेश्‍वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव

BY — June 22, 2014

220616उदयपुर। श्रीमाल समाज की ओर से रविवार को गणगौर घाट स्थित धनेश्वर महादेव मंदिर का पांचवां पाटोत्सव मनाया गया। मंदिर में पं. निरंजन आचार्य के नेतृत्व में पूजा-अर्चना तथा दुग्धाभिषेक किया गया।

समाज के सचिव डॉ. आर. एल. श्रीमाल ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष हेमलता श्रीमाल के नेतृत्व में समाज की महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। इसके पश्चात दोपहर तीन बजे महाआरती हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष लोकेश श्रीमाल ने मंदिर के इतिहास के बारे में बताया व आगामी कार्ययोजना पर कार्यकारिणी सदस्यों से चर्चा की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *