पढ़ी जुमातुल विदा की नमाज

BY — July 25, 2014

सत्ताइसवीं शब को लेकर विद्युत सज्जा

250712उदयपुर। पवित्र माह रमजान के आखिरी जुमा की नमाज़ शहर भर की मस्जिदों में अदा की गयी  और आज सत्ताइसवीं शब भी मनाई जाएगी जिसको लेकर शहर की सभी मस्जिदों में विशेष व्यवस्था के साथ विद्युत सज्जा की गई है।

पाक रमजान माह के अंतिम जुमे पर श्रद्धा और अकीदत के साथ जुमातुलविदा की नमाज़ अदा की गई। अधिक संख्या में नमाजिय़ों की तादाद होने से पलटन, धोलीबावड़ी, रहमानिया कॉलोनी, खांजीपीर, आयड़, सवीना, मल्लातलाई आदि कई मस्जिदों के अहातों, छतों व दूसरी मंजिल पर बने अन्य हॉल तक में नमाज़ अदा की गई। हालांकि हर मस्जिद में नमाजियों के लिए विशेष इंतज़ाम किये गए थे। जमात शुरू होने के पहले मस्जिदों में पेश इमाम द्वारा ख़ुत्बा पढ़ा गया जिसको हर नमाज़ी ने ख़ामोशी के साथ सुना। बाद में जमात के साथ जुमे की दो रकअत फज़ऱ् नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद मुल्क में अमन-ओ-अमान की दुआकी गई। घर-परिवार के साथ शहर में चैन सुकून की दुआ की दरख्वास्त की गई। नमाज़ के बाद सलातो सलाम पढ़ा गया और एक दूसरे से मुसाफाह कर जुमातुल विदा की मुबारकबाद दी गई।
250711सत्ताईसवीं शब आज : आज की रात रमजान महीने की सत्ताईसवीं शब है। आज की ही रात को कुरान हजरत मोहम्मद पर नाजिल हुआ। यही वजह है कि इस शब को सबसे अहम माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस रात को इबादत करने वालों की दुआएं जल्दी कुबूल होती हैं। रमजान की सत्ताईसवीं शब (रात) को होने वाली तरावीह की नमाज में ज्यादातर मस्जिदों में कुरान की तिलावत पूरी हो जाएगी। इसके बाद पूरी रात इबादत की जाएगी। रात भर मस्जिदों में इबादतों का दौर चलेगा वहीं कई मस्जिदों में नमाज पढ़ाने वाले इमामों को जुलूस के रूप के क्षेत्र के लोगों द्वारा उनके घर ले जाया जाएगा। सत्ताईसवीं शब के लिए शहर भर की मस्जिदों में विद्युत सज्जा की गई है और कई मस्जिदों में इबादत करने वालों के लिए सेहरी का इंतज़ाम भी किया जाएगा। अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सेक्रेटरी फारुख हुसैन ने शबे कद्र की मुकद्दस रात में मुस्लिम नौजवानों से पूरी रात शोर-शराबा नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज मोटर साइकिलों का मुकाबला करना, सडक़ों पर हंसी-मजाक करना इस्लाम की तालिमात के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह रात इबादत की है और मस्जिद में बैठकर रहमतों की दुआएं करनी चाहिए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *