बच्चों ने जाना रोटरी के सेवा कार्यों को

BY — July 26, 2014

260706उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज द्वारा आज हिरणमगरी से. 14 स्थित रेयान इन्टरनेशनल स्कूल मंत 12 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए ओरियन्टेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने रोटरी द्वारा विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से विश्व में किये जाने वाले सेवा कार्यो के बारे में जाना।

क्लब अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा ने बताया कि इस अवसर पर पूर्वं प्रातपाल निर्मल सिंघवी, डॉ. दीपक शर्मा, सचिव संजीव जोधावत, दीपक गोयल ने बच्चों को रोटरी के बारें में विस्तार से बताया। इस इवसर पर रयान इन्टरनेशनल स्कूल की प्राचार्या पूनम राठौड़ भी उपस्थित थी। सुखाडिय़ा ने बताया कि शीघ्र ही इस विद्यालय में रोटरी इन्टरेक्ट क्लब की स्थापना की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *