रिमझिम गिरे सावन. . .

BY — July 26, 2014

260708उदयपुर। हरियाली अमावस्या पर शनिवार मध्यरात्रि शुरू हुई रिमझिम सुबह तक रही। करीब 9 बजे से चल रही बारिश दोपहर तक अनवरत थी। दोपहर बाद बारिश थम गई। बारिश से जहां लोगों के चेहरों पर रौनक थी वहीं भीगने का गम भी नहीं था।

260707बारिश के कारण सुबह काम पर जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों को रेनकोट का सहारा लेना पड़ा। शनिवार मध्य रात्रि से ही शहर में बारिश का दौर शुरू हो गया था। मध्यरात्रि से शुरू हुई बारिश एक बारगी रात में हल्की बरसकर रुक गई लेकिन सुबह 9 बजे से शुरू हुई बरसात की झड़ी लग गई। करीब पांच दिन के अंतराल के बाद रात और फिर सुबह शुरू हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। रात से सुबह आठ बजे तक 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई लेकिन सुबह 9 बजे बाद हुई बारिश दोपहर तक जारी थी।

260709आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह से अच्छी बारिश होने की खबर ने झीलों में पानी की आवक की संभावना बढ़ा दी है। जिले में सबसे अधिक कल रात से सुबह आठ बजे तक जयसमंद में 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। नदी-नालों में भी अटकी पानी की आवक सुबह से फिर शुरू हो गई। पिछोला में आने वाली सीसारमा नदी तीन से बढक़र चार इंच पर बह रही है। नांदेश्वर चैनल से भी ढाई इंच पर पानी बह रहा है, जो दोपहर बाद बढऩे की संभावना है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *