Header Banner

पांच गावों के अल्पसंख्यकों के उत्थान का संकल्प

BY — July 27, 2014

लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी ने महुवाड़ा में बांटी इमदाद

270702उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी द्वारा उदयपुर संभाग के विभिन्न गांवों में रमजान के पाक महीने में कुराने पाक व नवइ की सुन्नतों को पूरा करने के लिए सोसायटी द्वारा बेवा, तलाकशुदा, निर्धन महिलाओं को इमदाद बांटी गई।

सोसायटी के सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि सोसायटी ने वल्लभनगर, गोगुन्दा, सिरोही, सागवाड़ा, महुवाड़ा, नाथद्वारा आदि गांवों में इमदाद बांटी गई। प्राचार्या फराह शेख ने बताया कि पलोदड़ा के निकट अल्पसंख्यकों की आबादी वाले महुवाड़ा गांव के लोग जो हर उस सुविधा से वंचित है या उन्हें उन सुविधाओं की जानकारी नहीं है जो राज्य सरकार ने उनके लिए उपलब्ध करा रखी है। इस गांव में सोसायटी के सदस्यों ने इमदाद के किट वितरित किये। इस गांव के लोग दीन-दुनिया की तालिम से बहुत दूर है।
संरक्षक गुलाम अब्बास हामी ने बताया कि सोसायटी ने ऐसे गांवों को गोद लेकर उन्हें देश की मुख्य धारा से जोडऩे की योजना बनायी है ताकि उनका उत्थान हो सकें। वे रोजगार व शिक्षा प्राप्त कर सकें। इसी तरह पता लगा कर पांच गांव के अल्पसंख्यक नागरिकों को गोद लिया जाएगा। समन्वयक हाजी सलीम अगवानी ने बताया कि शीघ्र ही महुवाड़ा गांव में एक सेमीनार आयोजित कर गांव व आस-पास क्षेत्रों के अल्पसंख्यकों को बुलाकर उन्हें दीन-दुनिया तालिम, सरकारी सुविधाओं व उपलब्ध रोजगार संसाधनों के बारें में जानकारी दी जाएगी। सोसायटी के सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि शीघ्र ही उदयपुर शहर एवं आसपास के गांवों में उन अल्पसंख्यक महिलाओं की खोज की जाएगी जो लावारिस स्थिति में है और धनोपार्जन करने में असमर्थ है। सर्वे कराकर पता लगाया जाएगा। ऐसी महिलाओं के लिए प्रति माह सोसायटी की ओर से राशन भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी। महुवाड़ा गांव के दौरे पर सलीम अगवानी, हाजी इकबाल सागर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply