मानसून सक्रिय, उदयपुर में डेढ़ इंच

BY — August 7, 2014

चित्तौडग़ढ़ में छह, भदेसर में 9 इंच

070806उदयपुर। धीमी गति से चल रहे मानसून ने अगस्त माह के पहले हफ्ते में समूचे मेवाड़ को तरबतर कर दिया है। उदयपुर में बुधवार सुबह से शुरू हुई रिमझिम दिन भर चलने के बाद गुरुवार दोपहर तक जारी रही। सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटे में यह 36 मिमी दर्ज की गई वहीं सर्वाधिक चित्तौडग़ढ़ के भदेसर में 213 मिमी दर्ज की गई।

070808070809सीसारमा एक फीट पर तथा नांदेश्वर चैनल छह इंच के बहाव पर है। चित्तौडग़ढ़-निम्बाहेड़ा क्षेत्र में खासी बारिश होने से यहां मार्ग बाधित हैं। अमूमन जून में प्रवेश कर जाने वाला मानसून इस वर्ष काफी धीमी गति से जुलाई माह में आया। इसके बाद भी उल्लेखनीय वर्षा नहीं होने से पिकनिक स्पॉट्स भी पर्यटकों की इंतजार में थे। गत दो दिन से एक अंतराल के बाद सक्रिय हुए मानसून ने समूचे मेवाड़ में रंगत ला दी।

070810070807चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, वागड़ और उदयपुर में भी लगातार रिमझिम से लोगों के चेहरे खिल गए वहीं किसानों के लिए यह बारिश मध्यम दर्जे की मानी जा रही है।
सिंचाई विभाग के नियंत्रण कक्ष के अनुसार गुरुवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे में उदयपुर 36, सलूम्बर 32, जयसमंद 10, झाड़ोल 29 तथा सर्वाधिक गोगुंदा में 50 मिमी दर्ज की गई। चित्तौडग़ढ़ में 153, बड़ी सादड़ी 100, भदेसर में सर्वाधिक 213, निम्बाहेड़ा 165, प्रतापगढ़ के धरियावद 60 तथा जाखम में 72 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *