Header Banner

फेन्टेसी मेकअप का भव्य प्रदर्शन

BY — August 19, 2014

190809उदयपुर। लेकसिटी ब्यूटी क्लब, हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाईजेशन (एचबीओ) व ऑल इंडिया हेयर एण्ड ब्यूटी एसोसिएशन (आईबा) की ओर से होटल विष्णुप्रिया मे अंतरराष्ट्रीय स्तर की हेयर स्टाईल, मेकअप, बॉडी आर्ट, व नेल आर्ट का प्रदर्शन, ओएमसी एशिया चैम्पियन श्रीलंका के निहाल रणतुंगा ने किया।

190810संगठन के पदाधिकारी मंजू शर्मा, आशा कालरा, राजेन्द्र सेन व अशोक पालीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि आईबा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संगीता चौहान थीं। सेमिनार मे रणतुंगा ने फैन्टेसी मेकअप, वेस्टर्न, ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइल, नेल आर्ट व बॉडी पेटिंग जैसी विभिन्न कलाओ का भव्य प्रदर्शन किया। 23 सितम्बर के आईबा एवार्ड नई दिल्ली के लिए तैयारी करनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्किन केयर कम्पनी ’यलो रोज’ के फैमस स्कीन ट्रीटमेन्ट का डेमो मिनाक्षी वेंकटरामन, माकेटिंग हेड संजय शर्मा व दिव्या शर्मा ने दिया। कार्यक्रम में एचबीओ के जगदीश भाटी, संतोष चौहान, गोवर्धन सेन, संजय शर्मा, कृष्णा राठौड़ व आरती बिस्सा ने भी हिस्सा लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply